एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोरखपुर में पिता ने दो वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्‍या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की लिखित शिकायत पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | गोरखपुर में पिता ने दो वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्‍या की, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की लिखित शिकायत पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहरीर के मुताबिक आरोपी रमेश शराब का आदी है और नशे में अपनी पत्‍नी के साथ मारपीट करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर उसकी पत्‍नी अपने तीन बच्‍चों काजल (आठ) प्रिंस (पांच) और श्रेया (दो) के साथ अपने पिता के यहां बैजनाथपुर आई थी।

पुलिस के अनुसार रमेश ईट भट़टे पर काम करता है, रविवार को काजल की तबियत ठीक नहीं थी, इस सूचना पर वह मोटरसाइकिल से आया और तीनों बच्‍चों को अपने साथ ले गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि सोमवार सुबह उसने अपनी बड़ी बेटी काजल और प्रिंस को वापस पहुंचा दिया, तब काजल की गोद में श्रेया का शव था।

काजल ने पुलिस को बताया कि रमेश उन लोगों को कई स्‍थानों पर ले गया और रात में एक बाग में उसने श्रेया का गला दबााकर हत्‍या कर दी।

काजल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कहते हैं कि श्रेया उनकी बेटी नहीं है।

चिलुआताल के थानाध्‍यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हत्‍या और धमकी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत रमेश को गिरफ्तार किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).