Maharajganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक अन्य घायल
महराजगंज जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
महराजगंज (उप्र), 1 मार्च : महराजगंज जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ जब बभनौली गांव की निवासी विद्यावती (45), शकुंतला (46) और फूलमती रात में हल्दी की रस्म में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रही थीं. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सांड ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक महिला की मौत और दो लोग घायल
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे विद्यावती और शकुंतला की मौत हो गई. सिंह ने बताया कि फूलमती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\