मुजफ्फरपुर, 16 जुलाई बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक टीम ने पटना शहर के मीठापुर बस स्टैंड के पास से करीब 2 करोड़ रूपये के 4 किलोग्राम सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
डीआरआई सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध सोने की इस खेप के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर गुवाहाटी निवासी हैं।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं: कोविड-19 पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री.
तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे सोने की इस खेप को गुवाहाटी से पटना के रास्ते दिल्ली ले जा रहे थे।
म्यांमार निर्मित सोने के इन बिस्कुट की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | अबू सलेम और खान मुबारक का खास सहयोगी गिरफ्तार.
सोने की इस खेप को तस्कर अंडरवियर व ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपा कर ले जा रहे थे।
डीआरआई टीम द्वारा गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY