एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक जांच चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद, 27मई पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक जांच चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवर रात को हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों को शहर के तरनूल इलाके में एक जांच चौकी पर रुकने का इशारा किया गया।

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: लद्दाख में भारत से तनाव के बीच शी जिनपिंग ने अपनी सेना से कहा 'युद्ध की तैयारियां करें तेज'.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुकने के बजाय हमलावरों ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और घटनास्थल से भाग गए।

इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक आमिर जुल्फिकार खान ने घटना की जांच के लिए दो दलों का गठन किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | US Presidential Elections 2020: ट्रम्प का आरोप- अमेरिकी चुनाव में ‘हस्तक्षेप’ करने के साथ-साथ बोलने की स्वतंत्रता का ‘दम घोंट’ रहा है ट्विटर.

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान साजिद अहमद और मोहसिन जफर के रूप में की गई है।

इस बीच, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से अलग हुए प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल अहरार ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).