देश की खबरें | दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत,तीन घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,11अक्टूबर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब पांच बजे एक टेम्पो का टायर पंचर हो गया।

यह भी पढ़े | SVAMITVA Scheme: PM नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण परिवर्तन योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड बांटे, लाभार्थियों के साथ की बातचीत.

उन्होंने बताया कि टेम्पो चालक मम्मा (45) अपने सहायक मनिया (30) के साथ सड़क किनारे टेम्पो का टायर बदलने लगा, इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने टेम्पो में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में टायर बदल रहे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन में सवार पंकज गर्ग, विपिन कुमार गर्ग तथा पारस जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े | SVAMITVA Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वामित्व योजना’ के तहत संपत्ति कार्ड वितरण का किया शुभारंभ, कहा- स्वामित्व योजना से गांवों में समाप्त होंगे अनेक विवाद.

उन्होंने बताया कि तीनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)