देश की खबरें | तमिलनाडु में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, छह को बचाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, सात सितम्बर शहर में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की वजह से एक इमारत ढह गई और इसकी चपेट में आकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घटना पर शोक व्यक्त हुए मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े | China Says ‘Never Recognised’ Arunachal Pradesh: चीन ने अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्‍सा, लापता 5 भारतीयों पर नहीं दिया जवाब.

मृतकों की पहचान के. श्वेता और के. गोपालसामी के तौर पर की गई है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चेट्टी वेढ़ी में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक मंजिला इमारत के ढहने से भूतल पर मौजूद दो लोगों सहित कुल आठ लोग मलबे में फंस गए।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Stamp Duty: महाराष्ट्र के बाद शिवराज सरकार ने भी स्टाम्प ड्यूटी 1 फीसदी घटाई.

पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों को मलबे में से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला कलेक्टर के. राजामणि और पुलिस आयुक्त सुमित सरन बचाव अभियान की निगरानी की।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। छह वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों को बचाया गया है।

शहर में शाम से आधी रात तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं थी।

चेन्नई में, पलानीस्वामी ने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देना का निर्देश दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)