Navi Mumbai: नवी मुंबई में दो लोगों ने पुलिसकर्मी की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की
नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 2 जनवरी : नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी की पहचान घनसोली निवासी 42 वर्षीय विजय रमेश चव्हाण के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : पत्नी का शरीर उसकी अपनी संपत्ति है, उसकी सहमति सर्वोपरि; इलाहाबाद हाई कोर्ट की पतियों को नसीहत
अधिकारी ने बताया, "यह घटना बुधवार को हुई. सफेद शर्ट पहने लोगों ने चव्हाण पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और उसे ट्रेन के सामने धकेल दिया. हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है." पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
CIDCO नवी मुंबई हाउसिंग लॉटरी 2026: किफायती घर पाने का आखिरी मौका, 19 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पात्रता और बुकिंग राशि
Mulund Shocker: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के सामने ढकेला, आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में दरिंदगी, 4 साल की बच्ची की प्लॉट में मिली लाश, पड़ोसी पर रेप के बाद हत्या का आरोप; VIDEO
बिहार के मुंगेर में हत्या का अजीबोगरीब मामला, आरोपियों को चादर ओढ़कर सोए युवक का गला काटना था, कंफ्यूजन में कुल्हाड़ी से काट डाले पैर; हुए गिरफ्तार
\