विदेश की खबरें | पेरिस में शार्ली एब्दो के पूर्व कार्यालय के पास हमले में दो लोग घायल, दो गिरफ्तार

इस हमले के सिलसिले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसी स्थान पर 2015 में शार्ली एब्दो के तत्कालीन कार्यालय पर इस्लामी चरमपंथियों ने हमला किया था, जिसमें 12 लोग मारे गये थे।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

अभियोजक जीन फ्रैंकोइस रिकार्ड ने कहा कि शुक्रवार के हमले के मुख्य संदिग्ध को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शुरूआत में यह भी कहा था कि हमले में चार लोग घायल हुए हैं लेकिन अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि केवल दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या यह घटना शार्ली एब्दो से संबद्ध है, जिसने 2015 में यहां अपने कार्यालय पर इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हमला किये जाने के बाद यहां अपना कामकाज समेट लिया था। उस घटना में 12 लोग मारे गये थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।

अभियोजक के कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकवाद से संबद्ध हत्या की कोशिश की जांच शुरू कर दी गई है।

हमले में घायल हुए दोनों व्यक्ति डॉक्यूमेंटरी फिल्म कंपनी प्रीमियर्स लीगेंस में काम करते हैं। कंपनी के संस्थापक पॉल मोरेरा ने यह बताया।

उन्होंने बीएफएम टीवी को बताया कि हमलावर सबवे में भाग गया और कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा कि दो घायल लोगों की जान खतरे में नहीं है।

उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता से सरकार के अटूट जुड़ाव का वादा किया और आतंकवाद से लड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

शार्ली एब्दो ने ट्वीट किया, ‘‘शार्ली की पूरी टीम अपने पूर्व पड़ोसियों और पीएलटीवी फिल्म्स के सहकर्मियों तथा इस हमले के पीड़ितों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रकट करती है। ’’

शाली एब्दो हमला मामले में मुकदमा शहर में चल रहा है। इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार दोपहर गवाही होनी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)