कोटा (राजस्थान), 26 सितंबर राजस्थान के बारां जिले में मोटरसाइकिल सवार दो युवक पानी से लबालब भरी पार्वती नदी में गिरकर बह गये, हादसे के वक्त दोनों अस्पताल जा रहे थे । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि घटना में मरने वाले दोनों युवकों की पहचान 25 साल के महेंद्र कावेत और 18 साल के उसके चचेरे भाई सोनू के रूप में की गयी है । महेंद्र का शव शनिवार की सुबह नदी से निकाल लिया गया है ।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 4721 नए केस, 56 की मौत: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने बताया कि दोनों शुक्रवार की देर रात बारां जिले के रामगढ़ और मंगरोल के बीच एक पुल से नदी में गिर गये थे । हादसे के वक्त दोनों अस्पताल जा रहे थे जहां महेंद्र की पत्नी ने अस्पताल में शिशु को जन्म दिया था ।
पुलिस ने बताया कि दोनों किशनगंज इलाके के बिसलाइ गांव के रहने वाले हैं। किशनगंज पुलिस थाने के एसएचओ राजेंद्र मीणा ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि सोनू के शव का पता लगाने के लिये पुलिस एवं राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम को लगाया गया है ।
इस बीच कोटा जिले के बापावार के रहने वाले 25 साल के दीपक अग्रवाल का शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया ।
पुलिस ने बताया कि दीपक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और शुक्रवार की दोपहर से लापता था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY