देश की खबरें | छत्तीगढ़ में दो नक्सली गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 21 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी माओवादी समेत दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के गंगालूर और उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा हमला, कहा – अलगाववादियों के हौसला बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का अंग बनी कांग्रेस.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को सावनार और कोरचोली गांव की ओर रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षा बलों को सावनार गांव में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गांव से नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के सदस्य कोरसा दसरू उर्फ सुरेश (45) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: मिशन तमिलनाडु के तहत चेन्नई पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत- देखें विडियो.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरसा वर्ष 2006 से क्षेत्र में सक्रिय है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट और आगजनी सहित 24 मामले दर्ज है। साथ ही विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 17 वारंट भी लंबित हैं।

उन्होंने बताया कि कोरसा के सिर पर पांच लाख रूपए का इनाम था।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच, सुरक्षा बलों ने उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव से माओवादी सत्यम कट्टम (31) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसूर थाना से जिला बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को शनिवार को नड़पल्ली और गलगम गांव की ओर रवाना किया गया। सुरक्षा बलों ने गलगम गांव में घेराबंदी कर सत्यम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यम के खिलाफ ग्रामीणों के साथ मारपीट करने तथा उनसे राशन, बर्तन और मवेशी लूटने का आरोप दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)