देश की खबरें | तूतीकोरिन में हिरासत में मौत मामले में जांच कर रहे दो और सीबीआई अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मदुरै, 24 जुलाई तूतीकोरिन में हिरासत में मौत के मामले की जांच कर रहे सीबीआई दल के दो और अधिकारियों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं एक आरोपी पुलिसकर्मी के संक्रमित होने का भी पता चला है।

यहां अथिकुलम में सीबीआई कार्यालय सह आवास में दिल्ली से आये चार अधिकारी रह रहे थे। इस परिसर को सील करके संक्रमणमुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 2712 नए मामले आए सामनें, अब तक 1348 संक्रमितों की हुई मौत: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि मामले में गिरफ्तार और यहां केंद्रीय जेल में बंद पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है।

तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में एक अस्पताल में जयराज और उनके पुत्र बेनिक्स की मौत हो गयी थी। साथनकुलम थाने के पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दोनों की पिटाई की थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या मामले में लापरवाही के लिए पुलिसकर्मी निलंबित.

साथनकुलम पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में तूतीकोरिन में अपनी मोबाइल फोन की दुकान खोलकर कथित तौर पर निषेधाज्ञा तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्हें 20 जून को तड़के जेल ले जाया गया। बेनिक्स की 22 जून को मौत हो गयी, वहीं उसके पिता जयराज की 23 जून को मृत्यु हो गयी।

राज्य सरकार ने घटना पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

केंद्र से मंजूरी मिलते ही सीबीआई ने फौरन अपने एक दल को मौके के लिए रवाना किया।

सीबीआई दल 10 जुलाई को मौके पर पहुंचा और उन्होंने अहम फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किये। उन्होंने इस दौरान कई लोगों से मुलाकात की और आशंका है कि इसी दौरान वे संक्रमण की चपेट में आ गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)