नोएडा (उप्र), 11 अक्टूबर नोएडा में पुलिस के साथ शनिवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जारचा थाना पुलिस शनिवार रात को जांच कर रही थी, तभी दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।
यह भी पढ़े | केंद्र की स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग बनेंगे आत्मनिर्भर- PM नरेंद्र मोदी.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की।
सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के पैर में लगीं। बदमाशों की पहचान अंकित और राजेश के रूप में की गई है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से दो देशी तमंचे, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, कारतूस, एक थैला और एक टैबलेट बरामद हुआ।
सिंह ने बताया कि बरामद टैबलेट और थैला कुछ दिन पहले जारचा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके लूटे गए थे।
उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश लूटपाट और डकैती सहित कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY