देश की खबरें | कर्नाटक विधानमंडल में भाजपा के दो सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक विधानमंडल में भाजपा के दो सदस्य, एन रवि कुमार और रघुपति भट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

रविकुमार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं और प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं जबकि भट उडुपी से भाजपा विधायक हैं।

यह भी पढ़े | ‘प्रदूषण मुक्त’ दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल- इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स पर दी छूट, रजिस्ट्रेशन फीस भी जल्द होगी माफ.

रविकुमार ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनमें कोई लक्षण नहीं था और वह डॉक्टरों की सलाह पर पृथक-वास में हैं।

भट ने ट्वीट किया, " मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। डॉक्टर की सलाह पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरा उपचार चल रहा है, इस वजह से कुछ दिनों तक मैं फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाऊंगा। मुझे क्षमा करें।"

यह भी पढ़े | Blue Flag Tag: केरल के कप्पड़ और ओडिशा के गोल्डन बीच समेत देश के 8 तटों को मिला प्रतिष्ठित ‘ब्लू फ्लैग’, जानिए इसका महत्त्व.

दोनों ही नेताओं ने अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में जो लोग आए हैं, वे अपनी जांच कराएं और पृथक हो जाएं।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई, मंत्री, विधायक और नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)