देश की खबरें | नवी मुंबई के एपीएमसी बाजार में दो मजदूर टमाटर चुराने की कोशिश करते पकड़े गए

मुंबई, 18 जुलाई

देशभर में टमाटर की कीमतों वृद्धि के बीच नवी मुंबई के एपीएमसी बाजार में दो मजदूर कथित तौर पर 90 किलोग्राम टमाटर चुराने की कोशिश करते पकड़े गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 14 जुलाई को वाशी स्थित एपीएमसी बाजार में हुई।

उन्होंने कहा कि बाजार के सुरक्षाकर्मियों ने देर रात ढ़ाई बजे के आसपास दो मजदूरों को 90 किलोग्राम टमाटर से भरे टोकरे ले जाने की कोशिश करते देखा।

अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने दोनों मजदूर को रोका और उनसे टमाटर के टोकरे के बारे में सवाल किया।

उन्होंने बताया कि सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर सुरक्षाकर्मी दोनों मजदूरों को एपीएमसी पुलिस थाने ले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)