विदेश की खबरें | चेक गणराज्य में शॉपिंग सेंटर में चाकू से किये गये हमले में दो की मौत, एक किशोर हिरासत में
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने बताया कि प्राग के पूरब में करीब 100 किलोमीटर दूर हृाडेक क्रालोव शहर के एक स्टोर में चाकू से किये गये हमले के सिलसिले में उसने एक किशोर संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पहले कहा गया था कि दोनों महिलाएं घायल हो गयी थीं और उनमें से एक की स्थिति गंभीर है। बाद में पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत हो गयी।

उनकी पहचान नहीं हो पायी है।

इस घटना के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने 16 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया। समीप ही एक चाकू मिला।

प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने इस हमले में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज हृाडेक क्रालोव में जो कुछ हुआ है, वह बिल्कुल समझ से परे और भयानक कृत्य है।’’

वैसे इस हमले का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को कोई खतरा नहीं है।

इस संबंध अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)