देश की खबरें | ठाणे में छत का प्लास्टर गिरने से दो घायल

ठाणे, पांच जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार को सार्वजनिक शौचालय के ऊपर बने कमरे की छत का प्लास्टर गिरने से दो किशोरी घायल हो गई। नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन दल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि हादसा सुबह 10 बजे खोपट इलाके में हुआ।

उन्होंने कहा कि दो मंजिला इमारत के भू-तल पर सार्वजनिक शौचालय स्थित है। वहीं, ऊपर के तल पर शौचालय की देखरेख करने वाले रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में हुई।

सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल कर्मचारी और आपदा प्रबंधन दल बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचा।

अधिकारी ने कहा कि 13 एवं 17 वर्षीय किशोरियों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)