इस्लामाबाद, 13जून पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिलगित बाल्तिस्तान में नियंत्रण रेखा के निकट के इलाके से दो ‘‘भारतीय जासूसों’’ को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान: रावलपिंडी में हुए धमाके में 15 घायल, 1 की मौत.
समाचारपत्र डॉन की एक खबर के अनुसार कथित जासूसों के पास से भारतीय मुद्रा, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
खबर में कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस को सौंपा गया और गिलगित के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजा मिर्जा हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित जासूसों को मीडिया के समक्ष पेश किया।
हसन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग कश्मीर के रहने वाले हैं और उन्हें ‘‘जासूसी’’ करने के लिए जबरदस्ती पाकिस्तान भेजा गया है।
खबर के अनुसार गिरफ्तार किए गए ‘‘भारतीय जासूसों’’ ने अपनी पहचान नूर मोहम्मद वानी और फिरोज अहमद लोन बताई है। दोनों बांदीपुर जिले के गुरेज के अचोरा गांव के रहने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY