बेंगलुरु,28अक्टूबर कर्नाटक में एक लैब तकनीशियन और एक आशा कर्मचारी को धन ले कर कथित तौर पर कोरोना वायरस की झूठी रिपोर्ट जारी करने के लिए निलंबित किया गया है।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सूरजपुर जिले जल संरक्षण में अव्वल, केंद्र सरकार देगी अवार्ड.
वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के सूत्रों के अनुसार दोनों कथित तौर पर प्रत्येक जांच रिपोर्ट के लिए एक हजार से डेढ़ हजार रुपए लेते थे और बिना जांच किए इस रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करते थे।
सुधाकर ने अपने ट्विटर हैंडल में आदेश की प्रति साझा करते हुए कहा कि आशा कर्मचारी शांति और लैब तकनीशियन महालक्ष्मी की ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया और जांच के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों पोबत्ती अस्पताल की कर्मचारी हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
मंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिर भले ही कर्मचारी अनुबंध पर हो या स्थाई हो।’’
मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY