बेंगलुरू, 18 अगस्त हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को कहा कि उसके स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ और ‘चेतक’ को मॉरीशस तट के पास फंसे जापानी जाहज से लोगों को निकालने और वहां फैले तेल को साफ करने के लिए तैनात किया गया है।
एचएएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्हें जापानी स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज ‘एमवी वकाशियो’ से लोगों को निकालने और वहां फैले तेल को हटाने के लिए तैनात किया गया।
उल्लेखनीय है कि जापानी जहाज जुलाई के अंत में मॉरीशस तट के पास मूंगे की चट्टानों में फंस गया और इसके कुछ दिनों बाद पर्यावरण रूप से इस संवेदनशील क्षेत्र में सैकड़ों टन तेल का रिसाव हुआ।
एचएएल ने कहा कि भारतीय वायुसेना, भारतीय तटरक्षक और मॉरीशस पुलिस की बदौलत, हेलीकॉप्टरों ने बिना रुके उड़ान भरी, जब तक कि जाहाज पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल नहीं लिया गया।
यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.
एचएएल के इन हेलीकॉप्टरों ने अभी तक 210 ‘कार्गो ऑपरेशन’ और 270 ‘विंच ऑपरेशन’ को अंजाम दिया है।
इससे पहले मॉरीशस के दक्षिण-पूर्वी तट पर तेल का रिसाव रोकने में मदद करने के लिये भारत ने वायुसेना के एक विमान से वहां 30 टन तकनीकी उपकरण एवं सामग्री भेजी थी। तेल का रिसाव रोकने में विशेषज्ञता प्राप्त तटरक्षक बल की 10 सदस्यीय एक टीम को भी मॉरीशस में तैनात किया गया, ताकि आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहायता मुहैया की जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY