इस तरह समिति में कोविड-19 पॉजिटिव कर्मचारियों की संख्या तीन हो गयी है।
आयोजकों ने कहा कि एक महिला और एक पुरूष कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि पुरूष 20 की उम्र और महिला 30 की उम्र की है और दोनों मुख्यालय के बजाय घर से ही काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | Bangladesh: सितंबर में ट्रेनिंग शुरू करेंगे Shakib Al Hasan, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर नजर.
आयोजन समिति के कई कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं, हालांकि पिछले कुछ महीनों में कुछ ने कार्यालय आना शुरू कर दिया है।
आयोजन समिति में 3,500 लोगों का स्टाफ है।
यह भी पढ़े | AIFF वित्त समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमसुद्दीन का निधन.
महामारी के चलते 2020 तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है जिससे अब ये 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे।
जापान में कोविड-19 से अब तक 1,000 से ज्यादा जान गयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY