Sindhudurg Road Accident: महाराष्ट्र में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 19 जनवरी : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई. अधिकारी के मुताबिक, राज्य की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया. अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी. यह भी पढ़ें : MP: ‘‘फोन कॉल और एसएमएस से तीन तलाक’’ पर शौहर के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai–Vijaydurg Ro-Ro Service: कोकण जाने वालों की मौज! आज से शुरू हुई मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो फेरी, मिला शानदार रिस्पॉन्स
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)
\