बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने मौके पर संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में कुल 30 लोग हताहत हुए हैं।
वर्ली के मुताबिक, गोलीबारी शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रुकलिन होम्स इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात साढ़े 12 बजे के बाद हुई।
उन्होंने बताया कि नौ घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जबकि 20 घायल खुद ही अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय एक महिला घटनास्थल पर मृत पाई गई और इसके कुछ ही देर बाद 20 वर्षीय एक युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
घटनास्थल पर मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने कहा, “मैं चाहता हूं कि जो लोग जिम्मेदार हैं, वे मेरी बात पर गौर करें और मुझे बहुत स्पष्ट रूप से सुनें। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हम आपको ढूंढ नहीं लेते।”
गोलीबारी के बाद किसी को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। स्कॉट ने लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास गोलीबारी को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी है, तो वे उनका पता लगाने में जांचकर्ताओं की मदद करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY