देश की खबरें | मुहर्रम जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर राजद्रोह के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां होकेरसर इलाके में मुहर्रम जुलूस में कथित रूप से ‘आजादी समर्थक’ नारे लगाये जाने के बाद राजद्रोह का मामला दर्ज किया है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 26 अगस्त जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां होकेरसर इलाके में मुहर्रम जुलूस में कथित रूप से ‘आजादी समर्थक’ नारे लगाये जाने के बाद राजद्रोह का मामला दर्ज किया है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गयी। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | ममता बनर्जी ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए मेट्रो रेल सेवाओं को फिर से शुरू किया जाना चाहिए: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें मुहर्रम के जुलूस में लोग आजादी समर्थक नारे लगाते हुए दिखे। पारिमपोरा थाने ने उसका संज्ञान लिया है।’’

बयान के अनुसार पुलिस ने घटना के स्थल और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने की तेजी से कार्रवाई की।

यह भी पढ़े | JEE and NEET Exam 2020: जेईई मैन और नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रति राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- सरकार निकाले इसका सही हल.

बयान के मुताबिक इन लोगों पर राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो लोग गिरफ्तार किये गये हैं एवं और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

पुलिस ने कहा, ‘‘ खुलासा हुआ कि समीप के बडगाम जिले के सजाद हुसैन पार्रे, आरिफ अहमद डार और राजा महबूब की अगुवाई में कुछ युवकों ने मौके का फायदा उठाया और नारे लगाये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\