देश की खबरें | सांगवान हत्याकांड के दो आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में, गाजियाबाद पुलिस मांगेगी उनकी हिरासत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, 12 सितंबर गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह अक्षय सांगवान हत्याकांड के दो आरोपियों की हिरासत की मांग करेगी, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि टिबरा गांव रोड पर स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी में अक्षय सांगवान को उसके घर के बाहर 24 अगस्त को गोली मारने वालों में शामिल आरोपी चिंटू और सुमित को शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Kandivali Road Accident Caught on Video: मुंबई के कांदिवली में WEH पर ददर्नाक हादसा, रोड पर रखे बैरिकेडिंग के गिरने से बाइक पर पीछे बैठे युवक की ट्रक के नीचे आकर मौत.

उन्होंने बताया कि हम जल्द ही दिल्ली की अदालत में दोनों की पुलिस हिरासत मांगेंगे।

खुद हत्या के एक मामले में आरोपी सांगवान को 24 अगस्त को उसके घर के बाहर हमलावरों ने गोली मार दी थी।

यह भी पढ़े | Pune: पुणे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर होगा एम्बुलेंस की तरह सायरन, कलेक्टर की तरफ से आदेश पारित.

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की शाम सांगवान के घर पर कुछ कार और बाइक सवार लोग आए और बात करने के बहाने बाहर बुलाया और उस पर कई राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए।

सांगवान को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)