देश की खबरें | टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार ट्विटर उपयोगकर्ता को 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र एवं मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया मंच पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार ट्विटर उपयोगकर्ता समीत ठक्कर को सोमवार को 30 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
नागपुर, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र एवं मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया मंच पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार ट्विटर उपयोगकर्ता समीत ठक्कर को सोमवार को 30 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ठक्कर को नागपुर में एक अदालत में पेश किया गया और उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
ठक्कर के ट्विटर पर 59,000 फालोवर्स हैं और उसे सोशल मीडिया मंच पर कुछ प्रमुख सरकारी पदाधिकारियों द्वारा फॉलो किया जाता है। ठक्कर को ट्विटर पर पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था जिसमें आदित्य ठाकरे के खिलाफ एक टिप्पणी की थी।
पुलिस ने गिरफ्तारी के समय ठक्कर को भाजपा का पदाधिकारी बताया था। हालांकि भाजपा ने ठक्कर के पार्टी का पदाधिकारी होने या पार्टी की आईटी इकाई का कोई सदस्य होने से स्पष्ट तौर पर इनकार किया है।
मुम्बई भाजपा प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने ट्वीट किया, ‘‘समीत ठक्कर न तो राष्ट्रीय भाजपा और न ही प्रदेश भाजपा इकाई का कोई पदाधिकारी है और न ही वह आईटी इकाई का सदस्य है।’’
ठक्कर को गुजरात के राजकोट से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, वह इस मामले के सिलसिले में मुंबई में वी पी रोड पुलिस थाने में पेश होने के बाद से फरार था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)