एजेंसी न्यूज

Tunisha Sharma Suicide Case: अभिनेता शीजान खान ठाणे जेल से रिहा

टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को पालघर जिले में वसई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को यहां की जेल से रिहा कर दिया गया।

Tunisha Sharma Suicide Case: अभिनेता शीजान खान ठाणे जेल से रिहा
तुनिषा शर्मा - शीजान खान (Photo Credits: Instagram)

ठाणे (महाराष्ट्र), 5 मार्च : टेलीविजन अभिनेता शीजान खान (Sheezan Khan) को पालघर जिले में वसई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को यहां की जेल से रिहा कर दिया गया. खान सह-कलाकार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिछले साल 25 दिसंबर से जेल में बंद थे.

तुनिषा शर्मा ने पालघर जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था.

एक अदालत ने शनिवार को खान को जमानत देते हुए कहा था कि चूंकि जांच पूरी हो गयी और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो उन्हें जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह भी पढ़े : Avneet Kaur ने अपनी कातिल अदाओं से गिराई बिजली, डीपनेक ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस का दिखा सिजलिंग अवतार (View Pics)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खान जब ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर निकले तो उनकी दोनों बहनों ने उन्हें गले लगाया जबकि कई अन्य रिश्तेदार भावुक दिखे. खान सुबह से वहां खड़े पत्रकारों से बात किए बिना अपने परिजनों के साथ चले गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).