मनोरंजन

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा मामले में एक्टर शीजान खान को मिली जमानत

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है. हालांकि शीजान के देश से बाहर जाने पर पाबंदी है. कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जमा कराने को कहा है.

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा मामले में एक्टर शीजान खान को मिली जमानत
तुनिषा शर्मा - शीजान खान (Photo Credits: Instagram)

पालघर, 4 मार्च : तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है. हालांकि शीजान के देश से बाहर जाने पर पाबंदी है. कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जमा कराने को कहा है.

21 वर्षीय तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 की सुबह 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' सीरियल की शूटिंग के दौरान आत्महत्या कर ली थीं और एक दिन बाद 27 वर्षीय खान को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : Urvashi Rautela का गोल्डन आउटफिट में दिखा अप्सरा अवतार, एक्ट्रेस ने पेश किया सेक्सी नृत्य (Watch Video)

करीब ढाई महीने सलाखों के पीछे बिताने वाले शीजान खान को अदालत ने एक लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी है. बताया जाता है कि शीजान खान और तुनिषा शर्मा रिलेशनशिप में थे. आत्महत्या से कुछ हफ्ते पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था. ऐसे में माना जा रहा है कि तुनिषा मानसिक तौर पर काफी परेशान थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).