Tunisha Sharma Death Case: Sheezan Khan की बहन Shafaq Naaz ने दी सफाई, कहा- हमने उसे कभी हिजाब पहनने नहीं कहा
बॉलीवुड अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश करते हुए शीजान खान के परिवार वालों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके अपनी बात रखी.
Tunisha Sharma Death Case: बॉलीवुड अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश करते हुए शीजान खान के परिवार वालों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके अपनी बात रखी. यहां शीजान की बहन शफक नाज ने कहा कि "हिजाब में तुनिषा की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो असल में शूटिंग सेट से उनके नाट्य का हिस्सा था जिसकी ये तस्वीरें हैं. हमने उसे कभी भी हिजाब पहनने पर मजबूर नहीं किया."
शीजान के वकील ने एक्ट्रेस के अंकल पवन शर्मा जोकि उनके पूर्व मैनेजर थे, उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 4 साल पहले निकाल दिया गया था क्योंकि वें उनके मामलों हद से ज्यादा हस्तक्षेप करते थे और उनके साथ बदतमीजी से पेश आते थे."
Tunisha Sharma death case | Tunisha's so-called uncle Pawan Sharma was her former manager, he was fired 4 yrs ago because he used to interfere a lot & behave harshly with her: Sheezan Khan's advocate pic.twitter.com/2lXobOS3Te
— ANI (@ANI) January 2, 2023
Tunisha Sharma death case | Tunisha & Sanjeev Kaushal (an uncle in Chandigarh) had terrible relations. Sanjeev Kaushal & her mother, Vanita used to control Tunisha's finances. Tunisha often pleaded in front of her mother for her own money: Sheezan Khan's advocate pic.twitter.com/mODql3cwlA
— ANI (@ANI) January 2, 2023
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि संजीव कौशल नाम के तुनिषा के अंकल जो चंडीगढ़ से थे, वो और तुनिषा की मां वनिता एक्ट्रेस के पैसों को कंट्रोल करती थी. अभिनेत्री अक्सर अपने ही पैसों के लिए अपनी मां से अनुरोध करती रहती थी. तुनिषा अपने अनाकल संजीव को कतई पसंद नहीं करती थी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

