देश

Nalasopara Gangrape: मुंबई से सटे नालासोपारा में 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में 30 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घिनौनी हरकत को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Nalasopara Gangrape: मुंबई से सटे नालासोपारा में 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
(Photo Credits ANI)

Nalasopara Gangrape: मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में 30 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस घिनौनी हरकत को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया. पीड़िता के साथ घटित ही इस घिनौनी हरकत का आप बीती उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताई. जिसके बाद नालासोपारा की अचोले पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम नरेंद्र मोर्या, प्रकाश सिंह, पंचराज सिंह है. पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64,70(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर के बाद गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़े: Jhansi Gangrape Case: झांसी में लड़की से गैंगरेप का मामला निकला फर्जी, बुआ ने भतीजी के साथ मिलकर पड़ोसियों फ़साने के लिए रची थी साजिश; VIDEO

नालासोपारा में 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप:

कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा:

गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम नरेंद्र मोर्या, प्रकाश सिंह, पंचराज सिंह है. जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल तीनों आरोपी महिला की इज्जत को तार-तार करने के आरोप में पुलिस की हवा खा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).