दोनों नेताओं ने हालांकि इसके लिए एक-दूसरे की पार्टी को ही जिम्मेदार ठहराया है।
राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार बाइडन ने मंगलवार की शाम कहा, ‘‘ मुझे वास्तव में लगता है कि हम उस मोड़ पर हैं, जहां अगर हम हर पल चौकन्ने नहीं रहे तो, हम अभी तक की सबसे भ्रष्ट चुनाव प्रक्रिया के साक्षी बन सकते हैं।’’
यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.
बाइडन यहां चंदा देने वालों के साथ ट्रम्प और रिपब्लिकन नेताओं के, कोविड-19 के मद्देनजर समय पूर्व मतदान और मेल के माध्यम से मतदान कराने के विरोध पर चर्चा कर रहे थे।
वहीं ट्रम्प ने भी यही मामला उठाते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मेल के जरिए मतदान से ... हम अमेरिका के इतिहास के सबसे भ्रष्ट चुनाव के साक्षी बनेंगे।’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.
राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि मेल के जरिए मतदान से मतदाताओं को ‘‘धोखाधड़ी’’ करने का मौका मिलता है। यह वही ट्वीट है, जिसको लेकर ट्विटर और राष्ट्रपति के बीच विवाद खड़ा हो गया था।
ट्रम्प ने हालांकि अनुपस्थित प्रक्रिया का उपयोग करते हुए मार्च में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में मेल के जरिए ही मतदान किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY