विदेश की खबरें | ट्रम्प ने ‘दासता की बुराई’ के खात्मे की अपील की

ट्रम्प ने इतिहास को याद करने की यह अपील तब की है, जब मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से निपटने के लिए उनकी और पेंटागन नेताओं की आलोचना की गई।

इससे पहले उन्होंने ओकलाहोमा के टुल्सा में होने वाली अपनी रैली के समय में बदलाव करते हुए उसके लिए 19 जून की तारीख तय की। यह दिन अमेरिका में दासता की समाप्ति का दिवस है और टुल्सा 1921 में अश्वेतों पर श्वेतों के हमले का गवाह रह चुका है।

यह भी पढ़े | चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने चीन में की COVID-19 के नए 57 मामलों की पुष्टि.

ट्रम्प ने महामारी के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में 1,100 से अधिक छात्रों से कहा, ‘‘अमेरिका को जो बात ऐतिहासिक रूप से विशिष्ट बनाती है, वह पूर्वाग्रहों के खिलाफ उसके संस्थानों की मजबूती है।’’

पिछले दो हफ्ते में ट्रम्प प्रदर्शनों को दबाने के लिए सैनिकों को तैनात करने की उनकी अपील का सार्वजनिक रूप से विरोध करने के लिए देश के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर पर निशाना साधते रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की वजह से पाकिस्तान में 1.85 करोड़ लोग हो सकते हैं बेरोजगार- रिपोर्ट.

राष्ट्रपति ने वेस्ट प्वाइंट में अपने पहले संबोधन का इस्तेमाल नए कमीशंड अधिकारियों को अकादमी का इतिहास और डगलस मैकआर्थर तथा ड्वाइट डी आइजहावर जैसे जनरलों की कहानियों को याद दिलाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य अकादमी ने ‘‘हमें ऐसे पुरुष और महिलाएं दीं, जिन्होंने दासता की बुराई को खत्म करने के लिए खूनी युद्ध लड़ा और जीता।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘यह आपका इतिहास है। यह विरासत है जो आप सभी को मिली है। आपको इसे कभी नहीं भूलना चाहिए।’’

अपने भाषण में ट्रम्प ने ‘‘अमेरिका पहले’’ की विदेश नीति का जिक्र करते हुए सेना के नए अधिकारियों से कहा कि उनका कर्तव्य ‘‘विदेशी मुल्कों के साथ संबंधों को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि विदेशी शत्रुओं से अपने देश की मजबूती से रक्षा करना भी है।’’

साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने में मदद करने के लिए सेना का आभार जताया और एक बार फिर इस संक्रामक रोग को चीन की ओर से ‘‘अदृश्य दुश्मन’’ बताया।

ट्रम्प ने ‘‘हर नस्ल, धर्म और पंथ’’ से आने वाले अधिकारियों की एकता पर जोर दिया। इनमें बोस्निया-हर्जेगोविना, दक्षिण कोरिया और तंजानिया समेत 11 अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं।

एपी गोला सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)