विदेश की खबरें | ट्रंप ने जॉर्जिया में जीतने का फिर झूठा दावा किया

ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों केली लोएफलर और डेविड परड्यू के लिए जॉर्जिया में प्रचार करते हुए झूठा दावा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य में जीत हासिल की है।

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के बाद पहली रैली में कहा, ‘‘हमें पता है कि हमने जॉर्जिया में जीत हासिल की है। यह बात आप समझते हैं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in US: अमेरिका में COVID19 से मौतों की संख्या 2.8 लाख के पार, कुल संक्रमितों का आकड़ा 1.44 करोड़ तक पहुंचा.

वास्तविकता में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने करीब 12,500 मतों के अंतर से जॉर्जिया में चुनाव जीता था।

ट्रंप ने कहा कि वह दोनों रिपब्लकिन नेताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए जॉर्जिया आए हैं, जो अमेरिका के इतिहास में सीनेट के लिए संभवत: सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला है।

यह भी पढ़े | Kabul: काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या.

प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने रैली की शुरुआत में जॉर्जिया के लोगों से कहा कि इस समय यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि ‘‘आप एक नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें और मतदान करें।’’

जॉर्जिया में एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि रैली से पहले ट्रंप ने जॉर्जिया के गर्वनर को शनिवार को फोन कर राज्य में राष्ट्रपति पद के चुनाव का परिणाम पलटने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने की अपील की थी। गवर्नर ब्रियान केम्प ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)