मिलवॉकी (अमेरिका), 28 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य धारा की मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है।
चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रपति पद के दोनों दावेदारों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। राष्ट्रपति का आरोप है कि बाइडेन को रूस से 35 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम मिली जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जरिये आई क्योंकि वह मास्को के पूर्व महापौर के अच्छे मित्र हैं।
यह भी पढ़े | सुरक्षाकर्मी ने दी मास्क पहनने की सलाह तो भड़क गई दो बहने, 27 बार चाकू मारा, जानें कहां की है ये घटना.
बाइडेन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज जो हम देख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मुझे लगता है कि यह बहुत दुखद समय है और मीडिया और निश्चित रूप से बड़ी टेक (कम्पनियों) के लिए इसे बेहद दुखद युग माना जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जो इन कम्पनियों के साथ हो रहा है, मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है क्योंकि उन्हें खुद को बेहद सीमित कर लिया है। आपको पता है, जब वे भ्रष्टाचार नहीं दिखाना चाहते, जैसे कि बाइडेन के मामले में.... वह पूरी तरह भ्रष्टाचार है और सबको पता है...।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्हें पता है कि मेरा ताल्लुक कहां से है। यह काफी भेदभावपूर्ण है। ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा। यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है। यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है।’’
अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है।
वहीं एक अन्य प्रमुख राज्य विस्कॉन्सिन में अलग चुनावी रैली में उनके सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आरोप लगाया कि मीडिया और बड़ी टेक कंपनियां बाइडेन और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य धारा में मीडिया आज सेंसरशिप में लगा है और आरोप लगाया कि वे बाइडेन और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को बाहर नहीं आने दे रहे।
ट्रंप जूनियर अपनी तुलना बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन से करते हैं जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY