जरुरी जानकारी | त्रिवेणी इंजीनियरिंग का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 74 प्रतिशत बढ़कर 190 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 27 मई त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) का शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 190.31 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 109.17 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि मार्च, 2023 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,839.86 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,195.08 करोड़ रुपये थी।

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड चीनी के साथ-साथ उच्च गति वाले गियर और गियर बॉक्स निर्माण से जुड़ी हुई है। कंपनी जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन कारोबार से भी जुड़ी है।

कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ भारी उछाल के साथ 1,791.80 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 424.06 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 में 6,390.51 करोड़ रुपये रही, जो 2021-22 में 4,716.23 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)