Tripura Shocker: चलती गाड़ी में छात्रा के साथ किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम त्रिपुरा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ चलती गाड़ी में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर आरोपी अमाताली बाईपास के पास उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी.
अगरतला, 11 मई: पश्चिम त्रिपुरा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ चलती गाड़ी में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर आरोपी अमाताली बाईपास के पास उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कथित घटना सोमवार देर रात हुई और पीड़ित छात्रा को जी बी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुख्य आरोपी गौतम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: Religious Conversion: यूपी में पिछले 2 साल में धर्म परिवर्तन के आरोप में 833 गिरफ्तार
अनुमंडल पुलिस अधिकारी आशीष दासगुप्ता ने बुधवार को मीडिया को बताया कि सोमवार को पूरे दिन छात्रा को मुख्य आरोपी के साथ एक गाड़ी में घूमते देखा गया था. उन्होंने बताया कि बाद में रात के वक्त छात्रा के अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया और उसे अमाताली बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गए.
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में पाया गया कि पीड़ित छात्रा मुख्य आरोपी गौतम शर्मा के साथ नियमित रूप से बातचीत करती थी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अपराध में अन्य व्यक्ति शामिल थे या नहीं. अधिकारी ने बताया, छात्रा की मां ने पुलिस में दर्ज शिकायत में दावा किया कि उसकी बेटी को कॉलेज से घर वापस आने के दौरान एक युवक द्वारा कार में लिफ्ट की पेशकश की गई थी और छात्रा ने इसे स्वीकार कर लिया था.
उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर तीन युवकों द्वारा छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसे अमाताली बाईपास पर दर्दनाक हालत में छोड़ दिया गया। जान पहचान के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लेकर गए.
घटना की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश महासचिव पपिया दत्ता, पार्टी के महिला मोर्चा के नेताओं के साथ अस्पताल पहुंची और छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. दत्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री माणिक साहा के निर्देश पर अस्पताल गई थीं. उन्होंने कहा, "हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ अधिकतम सजा की मांग करते हैं."
उन्होंने कहा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता को दिखाया. "हम विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी और सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

