जेलकर्मी की सतर्कता से तिहाड़ जेल के कैदी की आत्महत्या की कोशिश नाकाम
तिहाड़ जेल के एक कर्मचारी की सतर्कता के कारण एक कैदी की आत्महत्या की कोशिश मंगलवार को नाकाम हो गई.
नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : तिहाड़ जेल के एक कर्मचारी की सतर्कता के कारण एक कैदी की आत्महत्या की कोशिश मंगलवार को नाकाम हो गई. अधिकारियों ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल नंबर सात में बंद 30 वर्षीय कैदी ने सुबह करीब पौने आठ बजे अपनी कोठरी के पंखे से लटकने की कोशिश की.
दिल्ली जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि जेल के एक कर्मचारी ने आरोपी को आत्महत्या की कोशिश करते सीसीटीवी पर देखा, जिसके बाद वह तुरंत उसके वार्ड में गया और कैदी को बचाया. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय के आवासीय परियोजना संबंधी आदेश के खिलाफ याचिकाओं को खारिज किया
उन्होंने बताया कि कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह आईसीयू में है.
Tags
संबंधित खबरें
Betul News: एमपी के बैतूल जिला जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, कांच की चूड़ियां पीसकर खाने से तबियत बिगड़ी
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
Maharashtra: डोंबिवली में डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी से विवाद के बाद पी 10 बीयर और खाईं 45 नींद की गोलियां
India AI Impact Summit 2026 Final Day: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, भारत मंडपम के आसपास इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
\