देश की खबरें | राजस्थान के बारां में आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), चार अक्टूबर राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को 16 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.

पुलिस के अनुसार लड़की भील आदिवासी समुदाय से संबंध रखती थी।

शाहाबाद के डीएसपी तथा क्षेत्राधिकारी कजोडमल ने कहा, ''वह स्कूल छोड़ चुकी थी और अपने पिता तथा भाई के साथ रहती थी। उसकी मां का देहांत हो चुका है।''

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

केलवाड़ा थाने के क्षेत्र निरीक्षक लक्ष्मीचंद वर्मा ने कहा, ''लड़की के पिता और भाई शनिवार रात खेतों की देखरेख करने गए थे। वह घर में अकेली थी।''

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के शरीर पर चोट या हमले का कोई निशान नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)