बेंगलुरू, 11 दिसंबर कर्नाटक में सरकार द्वारा संचालित परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
परिवहन निगम के कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन देने तथा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, जिसके कारण हजारों सरकारी बसों का संचालन नहीं हुआ।
यह भी पढ़े | Road Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कार पलटी, तीन की मौत; चार घायल.
इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने प्रदर्शनकारियों से काम पर लौटने की अपील की है।
उन्होंने कहा, ''मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि वे काम पर लौट जाएं।''
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर में शुक्रवार को बीटीएमसी की कोई बस नहीं चली जबकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की 50 प्रतिशत तथा अन्य परिवहन निगमों की 35 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ।
बेंगलुरु के नीलमंगला, कलबुर्गी शहर और रामनगर जिले के चन्नापटना में सरकारी बसों पर पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY