पुणे, 11 जुलाई व्यापारियों और विपक्षी भाजपा ने शनिवार को पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में फिर से लॉकडाउन लगाने के महाराष्ट्र सरकार के कदम पर नाराजगी जताई।
व्यापारी संघ ने कहा कि इस फैसले से शहर के व्यापारियों में अशांति होगी।
यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे नगर निगम की सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में 13 जुलाई से 10-दिवसीय लॉकडाउन लगाया जाएगा।
जिले के अभिभावक मंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार के साथ शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़े | असम में कोरोना का कहर, गुवाहाटी समेत कामरूप जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा.
भाजपा विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 संकट के बीच पुणे की एक यात्रा तक नहीं की।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि आगामी 10 दिनों के लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने पुणे के चिकित्सा ढांचे में सुधार और पुनर्निर्माण की योजना कैसे बनाई, जबकि वे अभी तक ऐसा करने में विफल रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY