जरुरी जानकारी | टोयोटा का मुनाफा लुढ़का, महामारी से वाहनों की बिक्री आधी हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टोयोटा मोटर कार्पोरेशन ने बृहस्पतिवार को अप्रैल- जून तिमाही के दौरान 158.8 अरब येन (1.5 अरब डालर) का मुनाफा रहने की जानकारी दी है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 619 अरब येन रहा था।
टोयोटा मोटर कार्पोरेशन ने बृहस्पतिवार को अप्रैल- जून तिमाही के दौरान 158.8 अरब येन (1.5 अरब डालर) का मुनाफा रहने की जानकारी दी है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 619 अरब येन रहा था।
कंपनी ने इस अवधि के दौरान दुनियाभर में 12 लाख वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 23 लाख वाहनों की बिक्री की थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
कंपनी ने कहा कि अप्रैल- जून अवधि में उसकी वाहन बिक्री 40 प्रतिशत घटकर 4,600 अरब येन (43.6 अरब डालर) रह गई। कोविड- 19 महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से उत्पादन रुक गया और बिक्री कारोबार में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
इस दौरान टोयोटा की बिक्री में दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में गिरावट आई है। अमेरिका, जापान और यूरोप में बिक्री को नुकसान पहुंचा है हालांकि चीन में इसमें सुधार देखा गया।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
टोयोटा को चालू वित्त वर्ष के दौरान अब 730 अरब युआन का लाभ होने का अनुमान है जो कि एक साल पहले के मुकाबले 64 प्रतिशत कम होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)