खेल की खबरें | मोहन बागान की जीत में चमके तिवारी, ईडन गार्डन्स पर क्रिकेट की वापसी

कोलकाता, 24 नवंबर बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी की 39 गेंद में 61 रन की पारी की मदद से मोहन बागान ने मंगलवार को यहां कस्टम्स की टीम पर 17 रन की जीत हासिल की जिससे कोविड-19 महामारी के बीच ईडन गार्डन्स में बंगाल टी20 चैलेंज से क्रिकेट की वापसी हुई।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मोहन बागान ने पांच विकेट पर 156 रन बनाये जिसमें तिवारी ने पारी के दौरान तीन छक्के और पांच चौके जमाये।

यह भी पढ़े | माइकल क्लार्क बोले- अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले टीम को लय नहीं देंगे तो टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हारेगा भारत.

इसके जवाब में कस्टम्स की टीम ईडन गार्डन्स की दूधिया रोशनी में छह विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

तिवारी ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैदान पर फिर वापसी करके अच्छा महसूस हुआ। क्रिकेट फिर से शुरू हो गया है, इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। ’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के बीच शहर के शीर्ष डिवीजन क्लब की छह टीमें लॉकडाउन के बाद पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब की कोशिश में जुटी हैं।

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा, ‘‘बंगाल टी20 चैलेंज सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बायो-बबल में रखा गया है और सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)