देश की खबरें | आगरा के गांव में झोपड़ी में आग लगने से तीन वर्षीय बच्चे की झुलसकर मौत

आगरा, 23 अप्रैल आगरा के जलालपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में स्थित एक झोपड़ी में आग लगने से तीन साल के बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लड़का अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और जब आग लगी तो वह दुर्भाग्य से उस जगह के पास चला गया जहां गाय के गोबर का ढेर रखा गया था। इस दौरान झुलसकर उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी (एसएचओ) योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना आगरा ग्रामीण के जगनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे हुई।

एसएचओ ने कहा, ''अनार सिंह नामक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा कपिल अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था ... तभी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।''

एसएचओ ने कहा कि अन्य बच्चे झोंपड़ी के बाहर भाग गए, लेकिन लड़का गलती से गाय के गोबर के ढेर के पास चला गया।

उन्होंने कहा कि बच्चा झोपड़ी में अकेला था और उसके दादा चोब सिंह पास के खेतों में काम कर रहे थे जबकि मां घर के काम में व्यस्त थीं।

उन्होंने बताया कि दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)