विदेश की खबरें | रावलपिंडी धमाके में तालिबान के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने रावलपिंडी में हुए विस्फोट में शामिल तीन तालिबान आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
लाहौर, 14 दिसंबर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने रावलपिंडी में हुए विस्फोट में शामिल तीन तालिबान आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
रावलपिंडी में रविवार को एक थाने के समीप गंजमंडी में एक ग्रेनेड हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गये थे।
पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि सीटीडी के रावलपिंडी दल को सूचना मिली कि स्वान नदी रावलपिंडी के पास अडयाला-खारकान रोड पर तीन आतंकवादी छिपे हैं।
बयान में कहा गया है, ‘‘ इस सूचना और पीर वधाई अपराध स्थल से मिले सबूत के आधार पर सीटीडी ने सोमवार को वहां छापा मारा और तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। विस्फोटक, डेटोनेटर, सेल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।’’
सीटीडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने 2020 में (जनवरी, मार्च, जून और दिसंबर में) चार बम धमाके किये जिनमें चार व्यक्तियों की जान चली गयी एवं 30 से अधिक घायल हुए।
सीटीडी ने कहा, ‘‘ ये आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की विचारधारा से प्रभावित होकर कट्टर हो गये थे लेकिन वे अब अफगानिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के लिए काम कर रहे थे। अब वे यह काम पैसों के लिए कर रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि उनका सरगना उन्हें आतंकवाद के लिए अफगानिस्तान से पैसे दे रहा है।’’
सीटीडी के अनुसार इस्लामाबाद स्टॉक एक्सचेंज इन आतंकवादियों के निशाने पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

