देश की खबरें | गिरिडीह में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गिरिडीह (झारखंड), 17 सितंबर जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी घटनाएं बुधवार देर शाम की हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: प्रेमिका के साथ फरार होने के लिए शख्स ने बनाया कोरोना वायरस का बहाना, पत्नी को कॉल कर कहा- जिंदा नहीं बचूंगा.

उन्होंने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से 16 वर्षीय संजू कुमारी की मौत हो गयी जबकि उसकी मां झुलस गयी हैं।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो में 26 वर्षीय मकबूल अंसारी खेत से लौटते समय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Congress MPs Burnt Agricultural Bills: कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में कृषि संबंधी विधेयकों की जलाईं प्रतियां, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे.

तीसरी घटना पच्चम्बा थाना क्षेत्र की है। नवीं कक्षा का छात्र शौच के लिए खेत में गया था। उसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\