एजेंसी न्यूज

Congress MPs Burnt Agricultural Bills: कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में कृषि संबंधी विधेयकों की जलाईं प्रतियां, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में कृषि से संबंधित विधेयकों की प्रतियां जलाईं और इनको वापस लेने की मांग की. कांग्रेस सांसदों रवनीत बिट्टू और जसबीर गिल ने संसद परिसर में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक-2020 और कृषक कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 की प्रतियां जलाईं.

Congress MPs Burnt Agricultural Bills: कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में कृषि संबंधी विधेयकों की जलाईं प्रतियां, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे
कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर: पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस (Congress) के लोकसभा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में कृषि से संबंधित विधेयकों की प्रतियां जलाईं और इनको वापस लेने की मांग की. कांग्रेस सांसदों गुरजीत सिंह औजला, डॉक्टर अमर सिंह, रवनीत बिट्टू और जसबीर गिल ने संसद परिसर में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 की प्रतियां जलाईं.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मानसून सत्र के पहले दिन ये विधेयक लोकसभा में पेश किए थे. कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा, "ये विधेयक किसान विरोधी हैं. सरकार को इन विधेयकों को तत्काल वापस लेना चाहिए. किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ये सरकार सुनने को तैयार नहीं हैं."

यह भी पढ़ें: Congress Workers in Bhopal fry Pakoras: देश में बढती बेरोजगारी को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने तले पकौड़े

कांग्रेस सांसदों ने विधेयकों की प्रतियां जलाने के साथ ही सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).