महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में पार्टी के तीन विधायकों ने क्रास वोटिंग की: भाजपा नेता का दावा
महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिली लेकिन मुंबई से पार्टी के नेता मोहित काम्बोज ने दावा किया कि पार्टी के तीन विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की है.
मुंबई, 21 जून : महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिली लेकिन मुंबई से पार्टी के नेता मोहित काम्बोज ने दावा किया कि पार्टी के तीन विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की है.
व्हाट्सऐप के एक वायरल हुए संदेश के अनुसार, भाजपा की मुंबई इकाई के पदाधिकारी काम्बोज ने कहा, ‘‘हमें 134 वोट मिले, जबकि एक वोट बर्बाद हो गया. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में खेला? शिवसेना नेता एकनाथशिंदे Not Reachable, CM ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक
भाजपा के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायकों ने हमारे पक्ष में वोट नहीं डाला.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

