देश की खबरें | तीन मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
जियो

फतेहपुर- बांदा (उप्र), 19 जून उत्तर प्रदेश के दो अलग- अलग जिलों में तीन मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

फतेहपुर जिले में खागा कस्बा के विजयनगर मुहल्ले में एक प्रवासी मजदूर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक में चीन के साथ तनाव पर हुई चर्चा.

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक महीना पूर्व दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर राणा प्रताप (33) का शव सुबह घर के सामने लगे कटहल के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला ।

मृत युवक के परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि परिवारिक विवाद की वजह से उसकी पत्नी दो साल की बच्ची के साथ काफी समय से अपने मायके में रह रही है । बृहस्पतिवार की रात फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और परिजनों के सो जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक, सोनिया गांधी ने कहा- यह बैठक बहुत पहले हो जानी चाहिए थी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है ।

बांदा में दो अलग- अलग घटनाओं में दो मजदूरों ने फांसी लगा ली । अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के महोतरा गांव में बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री का काम करने वाले बृज राघव यादव (36) ने अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है ।

मृत मजदूर बृज राघव के पिता भाईलाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि इधर दो माह से कोई काम न मिलने से वह काफी परेशान था और घर खर्च को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।

बिसंडा थाना की ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि तेंदुरा की दलित आबादी (डेरा) में महेश्वरी रैदास के बेटे रज्जू (21) ने छत में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वह 25 दिन पूर्व गुजरात के वापी शहर से गांव लौटा था ।

सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या करने का वाजिब कारण नहीं बता पाए । पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)