देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के बसंती में झड़प में तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव में रविवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
बसंती (पश्चिम बंगाल), दो अगस्त दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव में रविवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
तीनों घायलों को कैनिंग उपसंभागीय अस्पताल ले जाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक को सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि यह झड़प चारबिद्या गांव के नियंत्रण के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और पार्टी की युवा शाखा, युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई।
टीएमसी के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन पर गोली चलाई।
हालांकि, युवा तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में पुलिस के एक पिकेट की तैनाती की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

