जरुरी जानकारी | तीन भारतीय कंपनियों ने मुंबई मोनोरेल परियोजना में रुचि दिखाई

मुंबई, चार जुलाई तीन भारतीय कंपनियों ने मुंबई की मोनोरेल परियोजना के लिए रैक बनाने में रुचि दिखाई है। कुछ सप्ताह पहले मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने इस परियोजना के लिए चीन की दो कंपनियों की बोली को खारिज कर दिया था।

पिछले महीने एमएमआरडीए ने जैकब सर्किल-वडाला-चेंबूर मोनोरेल परियोजना के लिए 10 रैक खरीदने के 500 करोड़ रुपये के ठेके को रद्द कर दिया था। चीन की दो कंपनियों ने रैक आपूर्ति करने की इच्छा जताई थी। एमएमआरडीए का कहना था कि ये कंपनियां अपनी शर्तें थोपना चाहती हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

प्राधिकरण ने शनिवार को ट्वीट किया कि तीन भारतीय कंपनियों ने मोनोरेल रोलिंग स्टॉक के डिजाइन और विकास में रुचि दिखाई है।

एमएमआरडीए के आयुक्त आर ए राजीव ने इससे पहले कहा था कि प्राधिकरण इस बारे में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (बीएचईएल), भारत अर्थ मूवर्स (बीईएमएल) सहित कई भारतीय कंपनियों से बातचीत कर रहा है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

एमएमआरडीए के एक अधिकारी ने कहा कि बीएचईएल, बीईएमएल और निजी क्षेत्र की कंपनी टीटागढ़ ने इस परियोजना में रुचि दिखाई है।

एमएमआरडीए ने कहा कि बीईएमएल को पहले ही मेट्रो 2ए (दहिसर-डीएन नगर) और मेट्रो-7 (दहिसर ईस्ट-अंधेरी ईस्ट) के लिए मेट्रो रैक बनाने का ठेका मिल चुका है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)