देश की खबरें | बिहार के समस्तीपुर में कुएं में एक ही परिवार के तीन बच्चे मृत मिले

समस्तीपुर (बिहार), 23 फरवरी बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार को एक कुएं से एक ही परिवार के तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ये बच्चे कथित तौर पर लापता थे।

मृतक चकमेहशी निवासी चंदन महत्था के बच्चे थे और उनकी पहचान तरुण कुमार (6), तान्या कुमारी (4.5) व तनिष्क (2.5) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक बयान में कहा गया, "महत्था ने शनिवार को अपने तीन बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने एक टीम बनाई और बच्चों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में उनके शव उनके घर के पास एक कुएं से बरामद किए गए।"

इसमें कहा गया है कि बच्चों को किसी ने कुएं में फेंका होगा। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इसके पीछे पारिवारिक विवाद है।

आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)